बिसौली: बिसौली में कपड़ा खरीदने के दौरान दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई मारपीट, वृद्ध गंभीर घायल
बिसौली नगर के साहूकारा स्थित पंजाबी मंदिर के पास एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर मंगलवार को 4 बजे करीब कपड़ा खरीदने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि अजनवार निवासी 17 वर्षीय गोविन्द मौर्य कपड़ा खरीदने दुकान पर आया था।