सदर: वाराणसी में स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, PVVNL में सौंपा पत्रक
भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (PVVNL) के कार्यालय पर सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन हुआ। समाजवादी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।