रॉबर्ट्सगंज: कोन पुलिस ने नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी कलियुगी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कोन पुलिस ने नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास और लैंगिक अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोन क्षेत्र से एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को गिरफ्तार किया है,पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती, कुड़वा,कोन क्षेत्र में तैनात शिक्षक पर विद्यालय बंद होने के बाद नाबालिग छात्राओं के साथ आपराधिक कृत्य करने का आरोप है।