रफीगंज: रफीगंज-शिवगंज पथ पर नीमा पेट्रोल पंप के समीप बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल
रफीगंज-शिवगंज पथ के नीमा पिट्रोल पंप के समीप शनिवार को बाइक और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। शनिवार संध्या 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार शिवगंज की ओर से रफीगंज आ रहे थे और टेंपु विपरीत दिशा में जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है। दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया।