कुरूद: बारिश में स्कूल भवन का बुरा हाल, गीली जमीन में बच्चे पढ़ने को मजबूर, पालकों ने दी तालाबंदी की चेतावनी
अंचल में हुई दो दिन की बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं यह बारिश जर्जर भवनों के लिए भी आफत बनकर बरसी है आपको बता दे कि यह बारिश जर्जर स्कूलों और स्कूली बच्चों के लिए भी काफी खतरा पैदा कर रही है क्योंकि स्कूल भवन भी जर्जर स्थिति में पहुंच गए है जिसका एक उदाहरण ग्राम छाती से भी सामने आया है जहां स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक शाला का हाल बेहाल है