चित्तौड़गढ़: शहीद मेजर नेटवर्क स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को एबीवीपी द्वारा तिलक लगाकर परीक्षा के लिए दी बधाई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए उपरणा ओड़ाकर तिलक लगाकर मुंह मीठा कर दी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं । जिला संयोजक कमल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा प्रदेश भर में शुरू हो गई है । इसी के तहत एबीवीपी द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।