गौरा चौरा नयापारा में मारपीट के मामले में आरोपी पर मामला दर्ज किया है। वार्ड-15 निवासी छत्रपाल साहू (19) ने पुलिस को बताया कि उसके साथ बेमचा निवासी युगल ने लकड़ी के टुकड़े से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।