कांके: अरगोड़ा में आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ झारखंड नवनिर्माण सेना ने बैठक की
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2025 अरगोड़ा स्थित पिपरटोली टोली में रविवार दोपहर करीब तीन बजे आदिवासियों और मूलवासियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर झारखंड नवनिर्माण सेना की बैठक हुई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद हमने सोचा था कि आदिवासियों और मूलवासियों के हक अधिकार की बात होगी, लेकिन आज भी आदिवासियों और मूलवासियों का शोषण किया जा रहा है।