सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में एमपी एकादश और मीडिया एकादश में होगा क्रिकेट मैच
सांसद खेल महोत्सव में विश्व पत्रकारिता दिवस 16 नवंबर को पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा रोमांचक मुकाबला
सभी पत्रकारों से टीम बनाकर 24 अक्तूबर से पहले हेल्पलाइन नंबर 9896090009 पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील
कैथल, 18 अक्टूबर। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में खेल और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 नवंबर को पुलिस लाइन ग्राउंड में विश्व पत्रकारिता दिवस 16 नवंबर को एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला होगा। इस मुकाबले में सांसद नवीन जिन्दल की एमपी एकादश और मीडिया एकादश टीम आमने-सामने होंगी। एमपी एकादश में प्रशासनिक अधिकारी और नवीन जिन्दल फाउंडेशन टीम के सदस्य शामिल होंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि मीडिया एकादश की टीम के लिए कैथल जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। क्रिकेट में रुचि रखने वाले इच्छुक पत्रकार अपनी टीम बनाकर हमारे हेल्पलाइन नंबर 9896090009 पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि पत्रकार साथियों की एक से अधिक टीमें खेलने की इच्छा जाहिर करती हैं, तो सभी टीमों का मैच कराकर फाइनल टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से अपील की है कि वे 24 अक्तूबर से पहले अपनी टीम का रजिस्ट्रेशन हेल्पलाइन नंबर 9896090009 पर कराएं।
एमपी एकादश और मीडिया एकादश के बीच होने वाला यह मुकाबला मीडिया जगत और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का संदेश भी देगा। यह मैच सोशल मीडिया पर लाइव भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मैच का आनन्द उठा सकें।
मैच का विवरण
- तारीख: 16 नवंबर 2026
- स्थान: पुलिस लाइन ग्राउंड
- समय: 11: बजे सुबह
उन्होंने बताया कि कैथल के मीडिया साथियों की सक्रिय भागीदारी से यह मुकाबला खेल, एकता और उत्साह का यादगार आयोजन बनने की उम्मीद है।