पीरटांड: उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार के द्वारा महेशलुंडी मतदान केंद्र संख्या-79 का किया निरीक्षण
उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार के द्वारा मंगलवार को 12 बजे महेशलुंडी मतदान केंद्र संख्या-79 का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे कार्यों, गणना प्रपत्र भरने की प्रगति, मतदाताओं की सहभागिता तथा बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया।