स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में इन दिनों बिजली की लगातार ट्रिपिंग लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। दिन हो या रात, बार-बार बिजली गुल होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। स्लीमनाबाद क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है