विभूतिपुर: विभूतिपुर में बी आर अंबेडकर के विचारों, आरक्षण और संविधान की चुनौतियों पर सेमिनार आयोजित
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमेटी विभूतिपुर उत्तर की ओर से खोकसाहा,बोरिया डीह, महथी चूरा तथा सोनवारचक में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा० भीमराव अंबेडकर के विचार,आरक्षण तथा संविधान के समक्ष चुनौतियां विषय पर क्रमशःकॉमरेड जागेश्वर महतो, कॉमरेड उमेश ठाकुर और विजेन्द्र राम की अध्यक्षता में सेमिनार आयोजित किया गया।