कोडरमा: कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेशकीमती पत्थरों के अवैध भंडारण पर एक हिरासत में
जिले में बेशकीमती पत्थरों के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोतियाबर स्थित दो आवासीय परिसरों में भारी मात्रा में बेशकीमती ब्लू स्टोन को अवैध रूप से स्टॉक कर उनकी सफाई किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों परिसरों से बड़ी मात्रा में बेशकीमती पत्थर बरामद किए गए.