खलीलाबाद: मैहर दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं के सड़क हादसे में 5 मौतें, गांव में पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम
बघौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत चांदीडीहा के बढ़या बाबू गांव के दो रिश्तेदार परिवार मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। बुधवार देर रात उन्नाव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी आर्टिगा कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।