जहानाबाद: मानव तस्करी, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार: एसडीपीओ सदर
पुलिस अधीक्षक जहानाबाद अपराजित लोहान की निर्देशन में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत जिले के टेहटा थाना पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से फरार चल रहे गंभीर कांडों के नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, इस संबंध में मंगलवार संध्या करीब 4 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने वीडियो जारी करते हुए बताया।