मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई, 30 से अधिक शिकायती पत्र हुए प्राप्त
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की है, जहां जिले भर से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान 30 से अधिक शिकायती पत्र एसपी को प्राप्त हुए, जिनमें से कई का निस्तारण उन्होंने मौके पर ही कर दिया। इस जनसुनवाई में करारी, महेवाघाट, मंझनपुर, सैनी, कोखराज, सराय अकिल समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ित पहुंचे हैं।