मुरैना नगर: कलेक्टर की सख्ती के बाद मुरैना में हड़कंप, 31 मई तक ई-केवाईसी न कराने पर 91 हजार गैस कनेक्शन होंगे ब्लॉक
मुरैना में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के 91 हजार 506 उपभोक्ताओं ने अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है।कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ के निर्देश पर 31 मई 2026 तक ई-केवाईसी कराने की अंतिम समय-सीमा तय की गई है। तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर गैस कनेक्शन ब्लॉक किए जा सकते हैं और सब्सिडी व रिफिलिंग सुविधा प्रभावित होगी।