खैर: खैर में धूल से राहत, कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर नगर पालिका ने कराया पानी का छिड़काव, राहगीरों को मिली राहत
Khair, Aligarh | Apr 7, 2026 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के खैर कस्बे में लंबे समय से सड़कों पर बने गहरे गड्ढों व उड़ती धूल से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासतौर पर राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों के लिए यह समस्या रोज़ाना की मुश्किल बन चुकी थी। इसी बीच खैर कोतवाली सह प्रभारी रितेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन से तत्काल राहत दिलाने की पहल की।