बिश्रामपुर: विश्रामपुर नगर परिषद व आंचलिक में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया होली का पर्व ,बच्चों ने जमकर खेली होली
विश्रामपुर नगर परिषद व आंचलिक क्षेत्रो में होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।बच्चों ने गांवों और चौक-चौराहों पर तो वहीं कुछ युवाओं ने होली को हुड़दंग के साथ मनाया। होली के दिन चौक-चौराहे,गली-गुच्चे,सड़के तथा क्षेत्र का हर गांव गुलजार रहा।लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल तथा रंग लगाकर होली की बधाई दी।