बिश्रामपुर: झारखंड पत्रकार संगठन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने जिंजरा के योगेंद्र मिश्रा, लोगों ने दी बधाई
पलामू जिलांतर्गत विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा जिंजरा गांव निवासी योगेन्द्र मिश्रा को झारखंड पत्रकार संगठन के युवा मोर्चा का दूसरी बार पलामू जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया है।इस आशय की जानकारी झारखंड पत्रकार संगठन के पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष नीलकमल शुक्ला ने दी।उन्होंने बताया कि योगेन्द्र मिश्रा पूर्व में भी पलामू के जिला युवा अध्यक्ष रहे हैं।