देहरादून: नशे में धुत्त राजपुर थानाध्यक्ष ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, हुआ निलंबित, उसी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
देहरादून शहर के पॉश इलाके राजपुर में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष ने अपनी कार से एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। एसएसपी ने थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दियामेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उनपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।