देहरादून: दशहरा पर्व को लेकर एसएसपी ने परेड ग्राउंड का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
दशहरा पर्व कार्यक्रम के मद्देनजर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसएसपी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और बड़ी संख्या में आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए त्रुटिरहित इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं। पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी 15 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।