देहरादून: देहरादून में शांति भंग करने की फिराक में थे लोग, 400 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पांच पुलिसकर्मी हुए घायल
दून में फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी से शुरू हुए विवाद के कारण हुई धक्का मुक्की के चलते पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 400 उपद्रव मचाने वाले 400 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है, जिसके आधार पर जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।