देहरादून: प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जब छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर धूप और गर्मी में बैठे थे, तब उनसे संवाद स्थापित करने के लिए वे स्वयं पहुंचे और उनकी मांगों को आगे बढ़ाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।