मुरैना नगर: मुरैना: वार्ड 35 में नशे का अड्डा, वीडियो वायरल होने से खुली पोल, क्या अब कोतवाली पुलिस करेगी कार्रवाई?
मुरैना के वार्ड 35 स्थित पंडित की चक्की इलाके का एक कथित वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।वीडियो में घर के अंदर खुलेआम गांजा बिक्री होने का दावा किया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे। वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों की नजर कोतवालीपुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।