कोंडागांव: विकासनगर स्टेडियम ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विधायक लता उसेंडी ने किया ध्वजारोहण
देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार 15 अगस्त को कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित विकास नगर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया..