कालपी: चतेला मजार पर मेला-कव्वाली का आयोजन रुका, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, हिंदू संगठनों ने किया विरोध
Kalpi, Jalaun | Apr 26, 2026 कालपी के चतेला में गाजी मियां की मजार पर इस साल भी मेला और कव्वाली कार्यक्रम नहीं हो सका, अनुमति न मिलने और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद आयोजन शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया, 26-27 अप्रैल को कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसकी तैयारियां चल रही थी, एसडीएम मनोज कुमार रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि अनुमति प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्वीकृति नहीं दी गई।