अरवल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरवल जिला इकाई के द्वारा 78वें स्थापना दिवस पर वलीदाद में भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया
Arwal, Arwal | Jul 12, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा वलीदाद में 78वें स्थापना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला संयोजक अमरकान्त यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर परअमरकान्त यादव ने कहा कि एबीवीपी स्थापना काल से छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पित होकर कार्य करती रही है।