दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा सीट से टिकट मिलने के बाद मनीष सिसोदिया जनसंपर्क अभियान चलाना शुरू कर चुके हैं। इस कड़ी वे गुरुवार को जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के इलाके में पहुंचे और यहां पर उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाया लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।