दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बुधवार को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां पर मौजूद ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की वहीं इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठे वादे करते हैं अगर उनको ऑटो वालों के लिए कोई काम करना है तो उनकी सरकार है अभी करें।