दिल्ली के दक्षिण पूर्वी जिला अधिकारी कार्यलय के बाहर सोमवार को बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में सिविल सोसाइटी के द्वारा प्रदर्शन किया गया।और जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बांग्लादेश में हो रहे हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गईं। इस दौरान प्रदर्शन कारीयों ने जमकर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की।