पीलीबंगा: गोलूवाला में एक युवक के साथ हुई मारपीट, दो नामजद आरोपियों पर ईंट से सिर में चोट मारकर घायल करने का आरोप
गोलूवाला पुलिस थाने में मारपीट कर चोट मारने के आरोप में दो नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है ।पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि हनुवीर निवासी गोलूवाला ने आरोप लगाया कि आरोपी सीलू व नरसी ने परिवादी के साथ मारपीट की तथा सिर में ईंट से चोट मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच धर्मपाल एएसआई को सौंपी है।