कोरबा में हुई सनसनीखेज सड़क दुर्घटना का आखिरकार दुखद अंत हो गया है। एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद एएसआई के बेटे चंद्रमणि रात्रे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात कुछ अज्ञात युवकों ने चंद्रमणि रात्रे पर कार चढ़ा दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि इलाज के लिए पहले उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन फेफड़ों में हड्डी घुस जाने के कारण वहां उपचार संभव नहीं हो सका।
इसके बाद परिजन उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी रहा। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद चंद्रमणि जिंदगी की जंग हार गया और एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई।
अब परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार कब �
Korba, Korba | Jun 12, 2026