देहरादून: पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने कहा- अभियुक्त अब्दुल मलिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार शाम 5:30 बजे पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया की हल्द्वानी हिंसा एवं उपद्रव की घटना में नामजद अभियुक्त अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के डीजीपी अभिनव कुमार ने इस कार्य के लिए पुलिस टीम को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है।