देहरादून: सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शासकीय आवास यमुना कॉलोनी, देहरादून में सहकारिता विभाग की ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शासकीय आवास देहरादून में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण के निर्देश दिए है। उन्होंने ग्राहकों के लिए दक्षता और पहुंच में सुधार के लिए मोबाइल बैंकिंग, आरटीजीएस सेवाओं और अन्य आधुनिक नेटवर्क को बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।