देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा देहरादून में ली सुरक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
शनिवार को सुबह 11बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। विधानसभा देहरादून में 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के संबंध में सुरक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत शासन के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।