देहरादून: क्लेमेन्टटाउन थाना देहरादून पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,चार गिरफ्तार,एक कांस्टेबल को लगी गोली, SSP ने किया निरिक्षण
शुक्रवार रात्रि 11.30 बजे क्लेमेन्टटाउन थाना देहरादून पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है।पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक कांस्टेबल प्रदीप के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। साथ ही इनके कब्जे से पिस्टल और तमंचे भी बरामद हुए है। वहीं एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्थलीय निरीक्षण भी किया।