देहरादून: निरंजनपुर सब्जी मंडी देहरादून में निगम के कर्मचारियों की दबंगई सामने, अंगूर फ्री न देने पर पलटी ठेली, हुआ हंगामा
शुक्रवार को शाम 4:15 निरंजनपुर सब्जी मंडी देहरादून में निगम के कर्मचारियों की दबंगई सामने आई है। दरअसल ठेली संचालक का कहना है कि 2 किलो अंगूर फ्री न देने पर निगम के कर्मचारियों ने उसकी ठेली पलट दी। जिससे उसे काफ़ी नुकसान हुआ है। वही निगम के कर्मचारी अपने साथ ठेली भी ले गए।