अथमलगोला: अथमलगोला में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, चार पंचायतों में मतदान, एक में निर्विरोध चयन
अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। प्रखंड के चार पंचायत—रामनगर दियारा पंचायत,बहादुरपुर पंचायत,करजान पंचायत एवं फुलेलपुर मेउरा पंचायत में सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया गया। इन चार पंचायतों के लिए कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं उस्मानपुर पंचायत में केवल एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किए