साइबर थाना पुलिस ने गत सितम्बर माह में कपड़े भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला अररिया के गांव मदनपुर हाल आबाद लाईन बाजार जिला पूर्णिया निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शादाब के रूप में हुई है।