जहानाबाद: कोर्ट स्टेशन के पास सड़क पर घायल अज्ञात महिला को युवक ने पहुंचाया अस्पताल, मानवता दिखाई
जहानाबाद के कोर्ट स्टेशन के पास सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी अज्ञात वृद्ध महिला को एक राहगीर युवक ने सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला काफी देर से तड़प रही थी, लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा था। युवक ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई। जहां घायल महिला का इलाज शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सदर अस्पताल में जारी है। युवक के पहल की सराहना हो रही है।