बजाग: खम्हेरा के जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण के नाम पर ग्रामीण पेड़ तोड़ रहे, वीडियो वायरल
Bajag, Dindori | May 16, 2026 डिंडौरी जिले के बजाग वन परिक्षेत्र के खम्हेरा शीतल पानी के जंगल में ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्रहण के नाम से तेंदू के पेड़ को तोड़कर और काटकर नष्ट कर रहे हैं जिसके चलते पेड़ बर्बाद हो रहे हैं। दरअसल जागरूक ग्रामीण शनिवार दोपहर 3:00 बजे वन विभाग से पेड़ों की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया ।