नवाबगंज: बाराबंकी आईटीआई का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, देर से आने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
बाराबंकी जनपद में शासकीय संस्थानों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रातः करीब 8:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जहांगीराबाद बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर एवं बायोमेट्रिक हाजिरी का गहन परीक्षण किया।