तारानगर: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलवार ने तारानगर में विद्यालय का लोकार्पण किया, पदमभूषण देवेंद्र झाझड़िया भी पधारे
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर तारानगर दौरे पर रहे और इस अवसर पर उन्होंने कस्बे की एक निजी विद्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझडिय़ा सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा में नैतिकता, मानवीय मूल्यों और संस्कारों का समावेश हो।