दमयंती नगर: नरसिंहगढ़ रेस्ट हाउस के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत रेस्ट हाउस के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। महेश पिता काशीराम अहिरवार निवासी नरसिंहगढ़ और सुरेश अहिरवार निवासी बक्सवाहा हादसे में चोटिल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। घायलों को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।