जमुई: जमुई कोर्ट ने 06 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार मामले में 13 साल बाद आरोपित को सुनाई आजीवन कारावास
Jamui, Jamui | Apr 18, 2026 पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज महेश्वर दुबे ने 06 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार मामले में शुक्रवार की शाम एक आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा होगी। पीड़िता को 07 लाख रुपया मुआवजा देने का आदेश दिया। उक्त जानकारी शनिवार की सुबह 9:00 बजे दी गई है।