महोबा: महोबा में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण सम्पन्न, DM और SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रथम दिवस जनपद महोबा में कड़ी सुरक्षा एवं नकलविहीन माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ। डीएम गजल भारद्वाज एवं एसपी शशांक सिंह ने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश प्रक्रिया तथा बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया।