जबलपुर: नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2025-26 का ₹1600 करोड़ का बजट शुक्रवार को होगा पेश
जबलपुर के नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट शुक्रवार 28 मार्च को दोपहर 3 बजे सदन में पेश किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस साल नगर निगम का बजट 1600 करोड़ रुपए होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गत वर्ष 1500 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया था।