मंझनपुर: सीडीओ ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश, उद्योग स्थापना में न हो देरी
मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में शुक्रवार को समय 2 बजे जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद राम त्रिपाठी ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीडीओ ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की है।