करेली: दिवंगत टीचर को ई-अटेंडेंस का नोटिसः 7 महीने बाद भी पोर्टल नहीं हुआ अपडेट; डीईओ बोले-जांच कर पोर्टल दुरुस्त कराएगें
नरसिंहपुर में शिक्षा विभाग के ई-अटेंडेंस सिस्टम की तकनीकी खामियां एक बार फिर सामने आई हैं। विभाग द्वारा तीन बार पोर्टल अपग्रेड किए जाने के बावजूद त्रुटियां दूर नहीं हो सकी हैं। ताजा मामला करेली विकासखंड का है, जहां करीब सात माह पहले दिवंगत हो चुके शिक्षक के नाम ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करने का नोटिस जारी कर दिया गया।